बृजघाट पर कांवड़ियों का तांता
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बृजघाट गंगा तट पर कांवड़ियों का मेला लगा है और पूरा गंगा क्षेत्र बम-बम भोले के उद्घोष से गूजायमान है। ये कांवड़िए जनपद अमरोहा, रामपुर व बरेली, मुरादाबाद से है, जो सावन माह के चौथे सोमवार को अपने-अपने इलाके में भगवान आशुतोष, का जलाभिषेक करेंगे।बृजघाट गंगा तट पर पहुंचे कांवड़ियों ने गंगा किनारे पूजा-अर्चना कर जल उठाया और शनिवार को अपने गंतव्य की ओर चल दिए। शिव भक्तों का यह सिलसिला रविवार को भी जारी रहा।
पुलिस मुस्तैद है- कांवड़ियों की सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मी पूरी तरह मुस्तैद है और घाटों पर नजर रखै है। सीओ आशुतोष शिवम व पुलिस प्रभारी निरीक्षक सोमवार सिंह पुलिस बल के साथ गश्त पर है। बृजघाट पर सीसीटीवी कैमरों की मदद से भी नजर रखी जा रही है।
रुट डायवर्जन- कांवडियों की सहुलियत के लिए जनपद हापुड़ व अमरोहा में भारी वाहनों का रुट डायवर्जन किया गया है और अनेक भारी वाहन सड़कों के किनारे खड़े है।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288

























