हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव कनिया कल्याणपुर में रविवार की सुबह एक ग्रामीण के घेर में अजगर निकलने से क्षेत्र में अफरा-तफरी की स्थिति बन गयी। ग्रामीणों ने वन कर्मी रवि कुमार के मामले से अवगत कराया। वन कर्मी रवि मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से अजगर को कड़ी मशक्कत कर पकड़ लिया और सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। बताया जा रहा है कि अजगर का वजन करीब 60 किलो के आसपास है। ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले क्षेत्र में करीब 25 फीट लंबा अजगर निकला था। ऐसे में ग्रामीणों में दहशत की स्थिति बनी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार रणदीप सिद्धू पुत्र ध्यान सिंह किसान हैं जिनके घेर में सुबह साढ़े पांच फीट लंबा अजगर निकल आया। जंगली जानवर को निवाला बनाने के पश्चात अजगर आराम फरमा रहा था। इसी बीच ग्रामीणों ने उसे देख लिया जो पेड़ पर चढ़ गया। कड़ी मशक्कत के बाद वनकर्मी रवि कुमार ने अजगर को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।























