
👁 0 views Views
वांछित आरोपी के घर की होगी कुर्की, नोटिस चस्पा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): एसएचओ अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि एडिशनल सिविल जज जूनियर डिवीजन द्वितीय की कोर्ट में विकास चौहान बनाम सूरजपाल पुत्र रघुवीर सिंह निवासी ग्राम दतैड़ी का मामला विचाराधीन है। लेकिन अभियुक्त की अभी तक ना तो गिरफ्तारी हुई है, और वह स्वयं भी न्यायालय में पेश नहीं हुआ। जिसके चलते कोर्ट ने सूरज पाल सिंह के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई शुरू की है। एसएचओ ने बताया कि इसी के चलते पुलिस ने गांव में मुनादी करा सूरज पाल सिंह के घर नोटिस चस्पा किया है।
हापुड़ में खुल गई है आर्यन गेटवेज़ शूटिंग रेंज : 7668494749

























