हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव राजपुर निवासी व्यक्ति ने पड़ोसी गांव के चार युवकों पर उसके दो बेटों को बंधक बनाकर पीटने व मोबाइल तोड़ने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
राजपुर की मंढ़ेया निवासी पिंटू कुमार ने तहरीर देते हुए बताया कि उसके बेटे दीपांशु और शनि, मंगलवार की रात गांव पीरनगर में आयोजित मां भगवती के जागरण में गए हुए थे। जागरण आरंभ होने में देरी की वजह से दोनों जल्द ही वहां से वापस लौटने लगे। रास्ते में पीरनगर के रहने वाले चार युवकों ने उनके साथ अभद्रता की और गाली-गलौज किया। विरोध करने पर आरोपियों ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया और जबरन एक कमरे में ले जाकर बंद कर दिया और दो घंटे तक पीटा। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
30 हजार की डाउन पेमेंट और फ्री गिफ्ट के साथ ले जाएं ई-रिक्शा: 7906867483

























