
हापुड़ समिट में मिले 1300 करोड़ रूपए के निवेश के प्रस्ताव
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में एक नए निवेश केंद्र के रूप में सामने आया है। जनपद हापुड़ में उद्यमियों के लिए निवेश का दरवाजा खुला है। जनपद हापुड़ के विकास के साथ-साथ रोजगार भी उपलब्ध होगा।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद से सटा हापुड़ जिला दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में एक नया निवेश केंद, तेजी से उभर रहा है। हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण द्वारा हाल ही में आयोजित इन्वेस्ट इन हापुड़ समिट 2025 ने यह स्पस्ट कर दिया है कि आने वाले समय में हापुड़ भी गाजियाबाद, नोएडा और गुरुग्राम की तर्ज पर बड़ निवेश केंद, के रूप में अपनी पहचान बनाएगा। समिट के दौरान कुल 1300 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव सामने आए हैं। इस समिट का उद्देश्य हापुड़-पिलखुवा क्षेत्र की वास्तविक क्षमता को निवेशकों के सामने प्रस्तुत करना और क्षेत्र में बड़ स्तर पर निवेश को आकर्षित करना रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना रहे। उन्होंने समिट का उद्घाटन करते हुए कहा कि योगी सरकार की पारदर्शी नीतियां, सुदृढ़ कानून-व्यवस्था और निवेश अनुकूल वातावरण के कारण उत्तर प्रदेश आज देश के शीर्ष निवेश गंतव्य स्थलों में शामिल हो गया है। वित्त मंत्री ने 100 से अधिक निवेशकों के समक्ष कहा कि दिल्ली-एनसीआर का विकास अब केवल कुछ क्षेत्रों तक सीमित नहीं रहेगा।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069
























