
हापुड़ सीओ ने थाना प्रभारी नगर के साथ की गश्त
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के विभिन्न थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। क्षेत्राधिकारी हापुड़ वरुण मिश्रा पुलिस बल के साथ गश्त पर उतरे और इलाके में कानून व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने गश्त बढ़ाने के भी निर्देश दिए। हापुड़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट व पुलिस बल के साथ क्षेत्राधिकारी वरुण मिश्रा ने हापुड़ के विभिन्न इलाकों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं जायजा लिया। इसी के साथ बाबूगढ़ में थाना प्रभारी मुनेष प्रताप ने भी इलाके में फुट पेट्रोलिंग की। सर्दियों में अक्सर चोरियों की घटना बढ़ने की संभावना बनी रहती है। ऐसे में पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद है जिसने अपने-अपने क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायज लिया।
रवि स्नैक्स कॉर्नर: अमूल मक्खन से बनीं तवा चाप खाने के लिए आर्डर करें: 9917226600 पर


























