दो करोड़ से 36 गांव की सड़कों का होगा निर्माण










दो करोड़ से 36 गांव की सड़कों का होगा निर्माण

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के 36 गांव में दो करोड़ रुपए की लागत से सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। जनवरी में टेंडर प्रक्रिया पूरी कर फरवरी में काम शुरू होगा। सड़कों के निर्माण से क्षेत्र वासियों को राहत मिलेगी।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की आचार संहिता लगने से पहले जिला पंचायत द्वारा गांवों में विकास कार्य कराए जाएंगे। विभाग द्वारा 4.89 लाख रुपये में ग्राम महमूदपुर में नरवीर सिंह के घेर से नाले की ओर, 4.68 लाख से ग्राम दस्तोई में गुल्लू पुष्पेंद्र के घर की ओर, 8.25 लाख से ग्राम रतुपुरा में मदरसे से सिंभावली भरना संपर्क मार्ग, 8.43 लाख से ग्राम रौड़ी में पुरानी इंटरलॉकिंग से फारुख के खेत की ओर सड़क बनेगी।

इसके साथ 7.28 लाख से ग्राम जखेड़ा में अरुण के मकान से काली सड़क की ‘ओर, 8.46 लाख से ग्राम अट्टा धनावली में महाराज सिंह के खेत से करतार के खेत की ओर, 8.44 लाख से ग्राम सिंभावली में हरोड़ा रोड पर मधुबन गार्डन के सामने से धीरेंद्र के खेत की ओर, 7.46 लाख से ग्राम भोवापुर में अशोक तोमर के यहां से राजू प्रधान के यहां तक, 7.34 लाख से ग्राम अट्टा धनावली में गेला के कोल्हू से सेवाराम के खेत की ओर, 6.78 लाख से ग्राम लोधीपुर छपका संपर्क मार्ग से राजेंद्र के बाग की ओर तक सड़क का निर्माण होगा।

6.57 लाख से ग्राम मुर्शरफपुर झंडा में मुख्य रास्ते से ट्रांसफार्मर से वेदप्रकाश की ट्यूबवेल की ओर, 6.39 लाख से ग्राम कांवी में अनवरपुर संपर्क मार्ग पर, 6.25 लाख से ग्राम मुक्तेश्वरा में कृष्ण प्रधान के मकान से फौजी रामशरण के घर की ओर, 6.06 लाख से ग्राम सपनावत में गुलावठी धौलाना मार्ग से माता मंदिर की ओर और 6.05 लाख से ग्राम मुदाफरा में पूर्व में बनी सड़क से सुखपाल के खेत की ओर सीसी मार्ग का निर्माण कराया जाएगा।

वहीं, 5.99 लाख से ग्राम पीरनगर में बाबू ललुपुरा के मकान से पीछे, 5.90 लाख से ग्राम छतनौरा में पूर्व में हुए लेपन कार्य से इंटरलॉकिंग की ओर, 5.90 लाख से ग्राम लोधीपुर छपका में मेन रास्ते से बिजेंद्र के घर तक, 5.87 लाख से ग्राम ब्रजघाट में गामडी रोड पर सड़क से गोदर्शन गोशाला की ओर, 5.86 लाख से ग्राम असरा में मोहनराम मंदिर की ओर, 5.51 लाख से ग्राम गोहरा में रामपाल दरोगा के खेत से रामबीर कालूराम के खेत की ओर सड़क बनेगी।

5.41 लाख से गोलू पंडित के खेत से रामपाल दरोगा के खेत की ओर, 5.40 लाख से बलजीत सिंह की ट्यूबवेल से चंद्रपाल के खेत की ओर, 5.33 लाख से ग्राम छपनौरा में बालस्वरुप के खेत से मांगेराम के खेत की ओर, 5 लाख से ग्राम हिम्मतपुर में हाजी साहब के मकान से ईदगाह तक निर्माण कराया जाएगा।

हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068









  • Related Posts

    20 जनवरी से शुरू होगा बूढ़े बाबा का मेला

    🔊 Listen to this 20 जनवरी से शुरू होगा बूढ़े बाबा का मेलाहापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड के पास के गांव वझीलपुर में हर साल आयोजित होने वाला बूढ़े बाबा के मेले…

    Read more

    जाने 19 जनवरी का सब्जियों का भाव

    🔊 Listen to this जाने 19 जनवरी का सब्जियों का भाव हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जाने 19 जनवरी का सब्जियों का भाव दिनांक: 19/01/2026 सब्जी               भाव (प्रति किलो) देशी टमाटर  …

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    20 जनवरी से शुरू होगा बूढ़े बाबा का मेला

    20 जनवरी से शुरू होगा बूढ़े बाबा का मेला

    जाने 19 जनवरी का सब्जियों का भाव

    जाने 19 जनवरी का सब्जियों का भाव

    हापुड़: यातायात नियमों का उल्लंघन, एक बाइक पर सवार पांच

    हापुड़: यातायात नियमों का उल्लंघन, एक बाइक पर सवार पांच

    गढ़मुक्तेश्वर में दो महिलाएं मंदिर से राधारानी व सीताराम विग्रह से शाल ले उड़ी

    गढ़मुक्तेश्वर में दो महिलाएं मंदिर से राधारानी व सीताराम विग्रह से शाल ले उड़ी

    आईआईए द्वारा लखनऊ में “इंडिया फूड एक्सपो” का आयोजन

    आईआईए द्वारा लखनऊ में “इंडिया फूड एक्सपो” का आयोजन

    हापुड़ बार एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ

    हापुड़ बार एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ
    error: Content is protected !!