
👁 1 views Views
हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com/): जनपद हापुड़ के गांव बदरखा की रहने वाली फरहीन का निकाह अमरोहा के मोहसिन से तय हुआ। मोहसिन अपनी दुल्हनिया को हेलीकॉप्टर से लेने आया। हेलीकॉप्टर में दुल्हन की विदाई हुई। इस दौरान ग्रामीण हेलीकॉप्टर देखने के लिए मौजूद रहे जिन्होंने हेलीकॉप्टर के साथ सेल्फी भी ली।
शनिवार को विदाई के दौरान अमरोहा का मोहसिन अपनी दुल्हनिया को हेलीकॉप्टर से लेने आया। गांव बदरखा की फरहीन से मोहसिन का निकाह हुआ। इसके बाद वह हेलीकॉप्टर से फरहीन को ले गया।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365























