
संपूर्ण समाधान दिवस में सुनी फरियादियों की समस्याएं
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान अधिकारियों ने फरियादियों की फरियाद सुनी और समस्या के निस्तारण के निर्देश संबंधित को दिए। फरियादी अपनी-अपनी समस्याएं लेकर अधिकारियों के समक्ष पहुंचे और उन्हें मामले से अवगत कराया। अधिकारियों का सभी को समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
शनिवार को जनपद हापुड़ की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिलाधिकारी हापुड़ अभिषेक पांडे, एसपी हापुड़ कुंवर ज्ञानंज्य सिंह, हापुड़ क्षेत्राधिकारी वरुण मिश्रा ने पुरानी कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ मिलकर लोगों की समस्याएं सुनी। धौलाना व गढ़ तहसील में भी समाधान दिवस का आयोजन किया गया जहां लोगों की फरियाद को सुना गया।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480























