
28 व 29 मार्च को दो दिन निरस्त रहेगी शटल पैसेंजर ट्रेन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): शटल पैसेंजर ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। अब उत्तर रेलवे के दिल्ली व दिल्ली शाहदरा रेलखंड के यमुना ब्रिज पर 28 और 29 मार्च को कार्य के चलते पावर ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा। ऐसे में हापुड़ रेलवे स्टेशन पर ठहरने वाली बरेली-दिल्ली और शटल पैसेंजर ट्रेन का संचालन निरस्त रहेगा। इस दौरान यात्रियों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बरेली से दिल्ली जाने वाली और तिलक ब्रिज से बुलंदशहर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 28 मार्च, दिल्ली से बरेली जाने वाली बुलंदशहर से तिलक ब्रिज रेलवे स्टेशन को जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 29 मार्च को निरस्त रहेगी।
RISING STAR SCHOOL: ADMISSION OPEN: Play Group to Class V: 8218536096
























