👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ कोतवाली के अंतर्गत मौहल्ला पीरबाहुद्दीन में एक युवक अपने बाबा की हत्या कर फरार हो गया। पुलिस ने हत्यारोपी पोते को बुधवार को एसएसवी स्कूल के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि एक सूचना पर पुलिस ने मौहल्ला पीरबाहुद्दीन के एक मकान से वृद्ध बाबूराम सैनी का शव मंगलवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हत्या की पुष्टि हुई है। पुलिस ने फरार विशाल सैनी को बुधवार को एसएसवी कालेज के निकट से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान हत्यारोपी ने बाबा की हत्या करना स्वीकार किया है।
गंजापन व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें : 9719123457 पर





























