भगवान श्री परशुराम की भव्य शोभायात्रा का हुआ स्वागत










भगवान श्री परशुराम की भव्य शोभायात्रा का हुआ स्वागत

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में भगवान श्री परशुराम की भव्य शोभायात्रा गुरुवार की देर शाम ब्राह्मण समाज द्वारा निकाली गई। भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा विद्वानों के मार्गदर्शन में समाज ने पूर्ण उत्साह से भाग लिया। महासभा विद्वानों के वैदिक मंत्रोचारण व शंखनाद के साथ यात्रा प्रारम्भ हुआ। शोभायात्रा का स्वागत किया गया और जलपान की व्यवस्था भी की गई। शोभायात्रा में सुन्दर रंगोली, ऊँट की सवारी, नगाड़े व बैंड की धुन पर भूत भावन बने कलाकार डांस करते हुए दिखाई दिए। इस अवसर पर भगवान गणेश, ऋषि मुनियों आदि की झांकी निकाली गई। भक्ति धुन पर हज़ारों की संख्या में लोग झूम उठे। बीच-बीच में आतिशबाज़ी के साथ भगवान परशुराम की जय के जयकारे से पूरा माहौल गुंजायमान हो रहा था। इस अवसर पर पंडित के0 सी0 पाण्डेय ने कहा कि चिरंजीवी भगवान परशुराम आदर्श हैं। पहलगाम में हुए बर्बरता पूर्ण आतंकी हमले का समूल नाश करने की प्रेरणा भगवान परशुराम के जीवन से लेनी चाहिए। यात्रा में सहयोग करने वाले व सम्मिलित सभी का आभार किया। शोभायात्रा में पं0 के0 सी0 पाण्डेय, डॉ0 करुण शर्मा, पंडित अखिलेश शर्मा, पंडित अजय पाण्डेय, पं0 आशीष पोखरियाल , डॉ0 संजीव वशिष्ठ, पं0 मित्र प्रसाद काफ्ले, पं0 देवी प्रसाद तिवारी, पं0 महेंद्र शर्मा, डॉ0 वरुण शर्मा, पंडित मदन मोहन लखेड़ा, पं0 अमर प्रकाश पाण्डेय, पं0 ब्रजेश कौशिक जी, पं0 शैलेन्द्र मिश्रा शास्त्री , पं0 रज्जन लाल अवस्थी, एस्ट्रो धर्मेंद्र बंसल जी, पं0 शैलेन्द्र अवस्थी, प्रशांत वशिष्ठ, पं0 नानक चंद शर्मा, पं0 राहुल शर्मा जी, पं0 राहुल शर्मा, श्रीमती अनिशा सोनी पाण्डेय, प्रफुल्ल सारस्वत, डॉ0 वंदना वशिष्ठ, डॉ0 अनिल वाजपेयी,पं0 सुयश वशिष्ठ, पं0 अमित शर्मा टोनी, पं0 हरीश शर्मा , पं0 मनोज शुक्ला, पं0 दीपक शर्मा सहित दूर दूर से आए हुए हज़ारों की संख्या में समाज के लोग सम्मिलित हुए।

रविंद्र ब्रांड: शुद्ध सरसों का तेल: 9837028800, 9917094400









  • Related Posts

    मारपीट के दौरान घायल हुई महिला की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला तगासराय में हुई मारपीट के बाद घायल हुई महिला ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया जिससे परिवार…

    Read more

    चाकूबाज थमा

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मारपीट के दौरान घायल हुई महिला की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत

    मारपीट के दौरान घायल हुई महिला की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत
    चाकूबाज थमा

    सर्राफा एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को किया सम्मानित

    सर्राफा एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को किया सम्मानित

    चलते-फिरते सट्टा केंद्र संचालक को दबोचा

    चलते-फिरते सट्टा केंद्र संचालक को दबोचा

    आईआरपी से मुलाकात कर संपूर्ण गन्ना भुगतान का मुद्दा उठाया

    आईआरपी से मुलाकात कर संपूर्ण गन्ना भुगतान का मुद्दा उठाया

    आपातकालीन बैठक में उठी ग्रामीणों की समस्याएं

    आपातकालीन बैठक में उठी ग्रामीणों की समस्याएं
    error: Content is protected !!