
दबंगों ने घर पर की तोड़फोड़, परिजनों में दहशत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव रतुपुरा में दबंगों ने दबंगई दिखाते हुए एक घर पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घर के बाहर रखे सामान में जमकर तोड़फोड़ की। इस दौरान गाली-गलौज भी किया जिससे परिजनों में दहशत की स्थिति बन गई जिन्होंने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि दबंगों ने खेतों पर बनी बाउंड्री को भी हथौड़े और लाठी-डंडों से तोड़ा।
मामला रतुपुरा गांव का बताया जा रहा है जहां दो पक्षों में रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घर में मौजूद परिजनों में दहशत की स्थिति बन गई। इस दौरान खिड़कियों पर दबंगों ने लाठी-डंडों से हमला किया और सामान में भी तोड़फोड़ की। बाइक को भी दबंगों ने नुकसान पहुंचाया। उन्होंने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मेरठ स्वीट्स लेकर आए हैं गुजिया समोसा, लौंग लता गुजिया, केसर गुजिया: 9897693627, 9760414343





























