
👁 0 views Views
फाटक को मारी टक्कर, जल्दबाजी में पलटी ई-रिक्शा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र की हिम्मतपुर रोड़ पर स्थित रेलवे फाटक को एक ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी जिसके बाद ई-रिक्शा चालक मौके से भागने लगा लेकिन मौके पर मौजूद कर्मी ने ई-रिक्शा चालक को पकड़ लिया। ई-रिक्शा चालक की जल्दबाजी के कारण सवारी से भरी ई-रिक्शा पलट गई।
ई-रिक्शा चालक जैसे ही रेलवे फाटक पर पहुंचा तो उसने बूम को टक्कर मार दी जिससे बूम क्षतिग्रस्त हो गया। ऐसे में ई-रिक्शा चालक ने भागने का प्रयास किया जिसके चलते ई-रिक्शा पलट गया। कर्मचारी ने भाग कर ई-रिक्शा चालक को पकड़ लिया। हादसे में ई-रिक्शा पलट गई जिससे सवारियों में चीख पुकार मच गई।
सरस्वती ज्ञान मंदिर पब्लिक स्कूल में एडमिशन शुरु : 8750653085, 8859886387























