
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ छावनी के वार्ड नंबर 1 में स्वास्थ्य विभाग कंपाउंड में रखे ट्रांसफार्मर में मामूली चिंगारी निकली जिससे लोगों में हड़कंप मच गया। सभी ने समझदारी का परिचय देते हुए तुरंत हालातों को काबू में किया और विद्युत विभाग को मामले से अवगत कराया जिसके बाद फाल्ट को दुरुस्त किया गया।
ट्रांसफार्मर से अचानक एक चिंगारी निकली। आसपास मौजूद लोगों की नजर धुएं पर पड़ी। इसके बाद क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई। लोगों ने समय रहते बिजली विभाग को सूचित किया। लाइनमैन अनुज, लाइनमैन सुशील मौके पर पहुंचे और उन्होंने तुरंत आग पर काबू पाया और फाल्ट को दुरुस्त किया।
हापुड़ में खुल गई है “SIP ABACUS ACADEMY”: 6396456731 || पक्का बाग, हापुड़























