ट्रांसफार्मरों से सामान उड़ाने वाला गिरोह धरा गया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थाना हापुड़ देहात पुलिस ने ट्रांसफार्मरों से सामान चोरी करन वाले गिरोह का पर्दाफाश करके चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से औजार व ट्रांसफार्मरों से चोरी गया सामान तथा घटना में प्रयुक्त दो आटो बरामद किए है।
पुलिस ने बताया कि थाना हापुड़ देहात पुलिस संदिग्ध व वांछित बदमाशों की तलाश में चैकिंग कर रही थी कि दो आटो में सवार चार बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पकड़े गए बदमाश ट्रांसफार्मरों से सामान उड़ाने वाला गिरोह निकला। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से लाखों रुपए का सामान, ट्रांसफार्मर खोलने के औजार तथा वारदात में प्रयुक्त दो आटो बरामद किए है। पकड़े गए बदमाश गांव असौड़ा का सलमान, तस्लीम तथा मसूरी का मारुफ व अल्लाह मेहर है।
पूछताछ को दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे पहले दिन में रैकी करते थे और फिर रात में घटना को अंजाम देते थे। ट्रांसफार्मर से चोरी सामान एक कबाड़ी को बेच देते थे। पुलिस कबाड़ी की तलाश में है।
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

























