
पिलखुवा से गायब किशोर का सुराग न मिलने से परिवारजन परेशान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हैंडलूम नगरी पिलखुवा से एक 18 वर्षीय युवक के गायब होने के एक माह बाद भी सुराग न मिलने से परिवारजन परेशान है। इस सिलसिले में किशोर के पिता ने पिलखुवा कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार पिलखुवा के मौहल्ला छिद्दापुरी के धारामल उर्फ पिंटू ने पिलखुवा कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराते हुए बताया है कि उसका 18 वर्षीय बेटा तरुण जो मानसिक रुप से परेशान, 18 दिसम्बर को घर से बिना बताए कही चला गया है। किशोर के पिता ने पुलिस से बेटे को खोजने में मदद की मांग की है पुलिस ने बताया कि पिलखुवा पुलिस तरुण की खोज के लिए हर सम्भव प्रयास कर रही है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)





























