हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के हाईस्कूल व इंटर के छात्राओं के लेपटाप व स्मार्ट फोन गुरुवार को जिलामुख्यालय पर वितरित किए गए। कलैक्ट्रेट के सभागार में आयोजित समारोह का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री वी के सिंह व जिलाधिकारी मेधा रुपम व विधायक धर्मेश तोमर ने दीप प्रज्जवलित करके किया।
केंद्रीय मंत्री वी के सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। छात्रों को लेपटाप व स्मार्ट फोन वितरण सरकार की योजना में शामिल है। छात्र लैपटाप व स्मार्ट फोन का दुरुपयोग न करें और उच्च शिक्षा ग्रहण करने में उपयोग करें। शिक्षित ही तरक्की करता है।
इस मौके पर अपर जिलाधिकारी श्रद्धा शांडिल्यायन, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रेखा शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश राणा आदि उपस्थित थे।
विश्वसनीयता के साथ कराएं Full Body Checkup, वह भी सबसे कम दामों पर: 7817982711


























