
जनपद हापुड़ के नौ केंद्रों पर कल आयोजित होगी प्रवक्ता पद की परीक्षा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के 9 केंद्रों पर रविवार 14 जून को प्रवक्ता पद की परीक्षा होगी जिसमें 3,790 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए सीसीटीवी, जैमर आदि लगाए गए हैं। साथ ही मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए हैं।
हापुड़ के एकेपी इंटर कॉलेज, सीटीसी इंटर कॉलेज, दीवान इंटर कॉलेज, मारवाड़ इंटर कॉलेज, एसएसवी इंटर कॉलेज, सर्वोदय इंटर कॉलेज, श्री चंडी विद्यालय, श्री जैन कन्या पाठशाला, श्री शांति स्वरूप कृषि इंटर कॉलेज में परीक्षा आयोजित होगी। इन नौ केंद्रों का अधिकारियों ने भ्रमण किया और परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए जरूरी कदम उठाए। सुबह 9:30 बजे से 11:30 तक परीक्षा आयोजित कराई जाएगी।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365























