
डॉ. बी. आर. अंबेडकर की प्रतिमा को खंडित करने के मामले में जांच शुरू
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफ़िज़पुर क्षेत्र के ग्राम घुंघराला में डॉक्टर अंबेडकर की प्रतिमा को खंडित करने का मामला सामने आया है जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची जो मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाया और मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
मामला शुक्रवार की देर रात का बताया जा रहा है जब ग्राम घुंघराला में सभी लोग सोए हुए थे। इसी बीच कुछ शरारती तत्व बाबासाहेब की प्रतिमा स्थल पर पहुंचे जहां उन्होंने प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ कर उसे खंडित कर दिया। शनिवार की सुबह जाग होने पर जब लोगों को पता चला तो उन्होंने नाराजगी ज़ाहिर की और पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कराया और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069























