
21 वर्षों से न्याय के लिए भटक रहे किसान का संपूर्ण समाधान दिवस में कुछ घंटों में ही हुआ समाधान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): एक कर्मचारी की लापरवाही के कारण एक किसान 21 वर्षों तक सरकारी दफ्तर में अपनी चप्पल घिसता रहा जिसे एसडीएम ईला प्रकाश ने कुछ ही घंटे में न्याय दिलाया।
गांव कन्हाई उर्फ दयानगर निवासी हरिराज की आंखों में उस समय आंसू आ गए जब गलत तरीके से कागजों में उनके ऊपर 21 साल पहले पांच लाख का बोझ हटा दिया गया। सही दस्तावेज मिलने पर वह भावुक हो गए और उन्होंने एसडीएम इला प्रकाश को आशीर्वाद दिया।
हरिराज ने बताया कि उनके पिता ने करीब दो दशक पहले 90 हजार रुपए का ऋण लिया था जिसे तभी चुका दिया था लेकिन 2004 से दस्तावेजों में हुई गलती के कारण उनके नाम पर केसीसी का करीब 5 लाख ऋण दिखाने लगा। 21 वर्षों से वह लगातार चक्कर काट रहे हैं। सोमवार को नगर पालिका में लगे संपूर्ण समाधान दिवस में हरिराज सिंह पहुंचे जहां उन्होंने अधिकारियों को मामले से अवगत कराया किसान की शिकायत पर एसडीएम ईला प्रकाश ने गंभीरता दिखाते हुए तुरंत तहसील के कर्मचारियों को फटकार लगाई और दस्तावेज की जांच के आदेश दिए जिसमें सामने आया कि जिस कर्मचारी ने उनकी खतौनी में ऋण चढ़ाया है वह सेवानिवृत हो चुका है। जांच में सामने आया कि पीड़ित ने कभी कोई 5 लाख का बैंक ऋण नहीं लिया। सही दस्तावेज मिलने के बाद हरिराज भावुक हो गए और राहत की सांस ली।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025





























