
नशे के सौदागर को मिला दंड
हापुड सीमन (ehapurnews.com):पुलिस अधीक्षक हापुड़ के निर्देशन में हापुड़ पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ बरामद होनेे के मामले में एक अभियुक्त को प्रभावी पैरवी के चलते माननीय न्यायालय द्वारा सुनाई गई सजा, साथ ही अर्थदण्ड से भी दण्डित किया गया।
वर्ष-2004 में अभियुक्त नीरज द्वारा अवैध मादक पदार्थ बरामद होने के सम्बन्ध में अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 160/2004 धारा 18/20 एनडीपीएस एक्ट थाना हापुड नगर पर पंजीकृत किया गया था। उक्त मुकदमे में अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार कर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए हापुड़ पुलिस द्वारा आरोप पत्र माननीय न्यायालय में प्रेषित किया गया था। इसी क्रम में माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्त उपरोक्त को जुर्म इकबाल के आधार पर जेल में बिताई गई अवधि (03 माह) व 500/- रुपये के अर्थदण्ड़ से दण्डित किया गया है।
दोषसिद्ध अपराधी नीरज पुत्र मनोहरलाल निवासी गणेशपुरा थाना हापुड़ नगर जनपद हापुड़ है।
रवि स्नैक्स कॉर्नर: अमूल मक्खन से बनीं तवा चाप खाने के लिए आर्डर करें: 9917226600 पर





























