
डीएम ने सीट छोड़ पीड़िता को पानी पिलाया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ को जिलाधिकारी कविता मीना का एक मानवीय चेहरा सामने आया है, जब एक पीड़िता उनके दरबार में अपनी शिकायत लेकर पहुंची और पीड़िता आप बीती बताते वक्त रोने लगी। डीएम कुर्सी से उठी और पीड़िता को ढाढस देते हुए पहले पानी पिलाया और फिर उसकी समस्या को सुना।
गढ़मुक्तेश्वर के थाना अब्दुल्लापुर निवासी एक महिला के पति की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तार न होने पर मृतक की पत्नी और परिजन गुरूवार को जिला मुख्यालय में पहुंचे। जहां पीड़िता ने डीएम को आपबीती बताकर परिवार की जान को खतरा बताया और फूट-फूटकर रोने लगी। इसपर डीएम कविता मीना कुर्सी से उठीं और पीड़िता को बैठाकर पानी पिलाया। डीएम ने कहा कि हर हाल में आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई होगी। गढ़मुक्तेश्वर के थाना अब्दुल्लापुर
निवासी दौलतराम ने बताया कि उन्होंने भाई की हत्या के मामले में आरोपी सुनील, पूरन उर्फ शेंकी, सचिन, गजेंद्र के विरुद्ध एक मुकदमा दर्ज कराया था, इसमें पुलिस द्वारा अभी तक सिर्फ एक आरोपी सुनील को ही गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। शेष तीनों आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। इन्हें गिरफ्तार करके अभी तक जेल नहीं भेजा गया है। पुलिस द्वारा कोई कानून कार्रवाई भी नहीं हो रही है। आरोप है कि इन आरोपियों के परिवार के सदस्य मृतक के परिवार को समझौता न होने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010

























