
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव सरूरपुर के पास थाने के सामने हाईवे किनारे मिले अज्ञात शव की पहचान हो गई है। मृतक की शिनाख्त मनीष कुमार निवासी गांव सिखेड़ा थाना सिंभावली के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक तीन दिन से लापता था।
दरअसल एक ढाबे के सामने दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर एक युवक का शव पड़ा हुआ था। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने उसकी शिनाख्त का प्रयास शुरू किया। शव की पहचान मनीष के रूप में हुई है। पता चला कि मनीष तीन दिन से लापता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103

























