
👁 24 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित संजय विहार आवास विकास कॉलोनी की रहने वाली वंशिका त्यागी पुत्री एडवोकेट विकास कुमार त्यागी ने सीबीएसई की कक्षा दसवीं की परीक्षा में 97% और हापुड़ के आनंद विहार निवासी सुनील कुमार की पुत्री यशिका ने 96% अंक हासिल किए हैं। दोनों ही छात्राएं चिकित्सक बनकर लोगों की सेवा करना चाहती हैं। शानदार प्रदर्शन करने वाली बेटियों ने साबित कर दिया है कि वह किसी से कम नहीं। इस अवसर पर दोनों को बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है जो अपनी आगे की परीक्षाओं की तैयारी में जुट गई हैं।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464

























