हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): एक बेटी के बाप का सपना होता है कि उसकी बेटी की शादी एक अच्छे लड़के के साथ हो। अपने इस सपने को पूरा करने के लिए वह सिर झुकाए हाथ जोड़कर बारातियों के सामने खड़ा रहता है लेकिन जनपद हापुड़ में एक और दहेज लालची ने शादी के लिए तैयार बैठी दुल्हन के पिता से दहेज में फॉर्यूनर कार मांग ली जिससे दुल्हन पक्ष के लोग थाने पहुंच गए और दुल्हे के खिलाफ तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग करने लगे।
बता दें कि मामला जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र का है जहां मौहल्ला गांधी विहार निवासी प्राचार्य सरजीत सिंह की बेटी भावना उर्फ नेहा की शादी संभल के असमौली निवासी सुशील कुमार पुत्र जगदीश के साथ तय हुई थी। इसके लिए किठौर रोड पर मैरिज हॉल को सजाया गया। अतिथियों को आमंत्रित किया गया। सुशील उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही है जो कि बरेली में तैनात है। दूल्हन के पिता का कहना है कि पहले तो लड़के ने कुछ डिमांड नहीं की लेकिन शादी की रात उसने दहेज में फॉर्च्यूनर कार मांग ली। बता दें कि पांच दिसंबर को लग्न की रस्म पूरी हुई और नौ दिसंबर की रात पूरे रीति-रिवाज के साथ शादी की तैयारी थी।
दुल्हन सजकर तैयार थी। शादी में मेहमानों के स्वागत के लिए दुल्हन का पिता हाथ जोड़कर खड़ा था और अपने जमाई के लिए होंडा अमेज कार लाया था। सरजीत सिंह का कहना है कि इससे पहले वो एक लाख रुपए नकद और हजारों रुपए का घर का सामान दे चुके हैं। शादी में लगभग 1700 लोग शामिल हुए जिनके सामने पुलिस कांस्टेबल ने फॉर्च्यूनर कार की मांग रख दी।
दुल्हन के पिता का कहना है कि कांस्टेबल ने दरोगा भर्ती की परीक्षा दी है जिसके चलते उसने फॉर्च्यूनर कार की मांग की है। दुल्हे की इस मांग के आगे लड़की पक्ष ने झुकने से इंकार कर दिया और उसी के विभाग के पास पहुंचकर न्याय के लिए दरवाजा खटखटाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हापुड़ में चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद: 8979755041, 7055225333






























