👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर दक्षिण के निवासी रूपेश कुमार शर्मा के खिलाफ देहरादून के थाना राजपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। रूपेश कुमार शर्मा पर आरोप है कि उसने धोखाधड़ी कर एक महिला की जमीन हड़प ली। बता दें कि गैलेक्सी चौहान पत्नी एम चौहान निवासी नारायण विहार नई दिल्ली ने शिकायत दी है कि उसने यह जमीन साल 2008 में खरीदी थी जिसे कब्जाने की नियत से आरोपी हथियार के साथ गेट में दाखिल हुआ। इससे आरोपी पर प्रॉपर्टी कब्जाने के प्रयास के आरोप लग चुके हैं।
ट्यूशन के लिए संपर्क करें: 9997188884






















