
हापुड के 49 गांवों में कांग्रेस लगाएगी मनरेगा चौपाल
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने जनपद हापुड़ में होने जा रही मनरेगा की चौपालों के कार्यक्रम का शेड्यूल प्रदेश कांग्रेस कमेटी लखनऊ को भेजी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने बताया कि 17 जनवरी से जनपद हापुड़ के चारों ब्लॉकों के 49 ग्रामों में मनरेगा के तहत चौपाले लगाई जाएंगी और साथ ही केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा में मजदूरों के साथ हो रहे अत्याचार को लेकर घर घर पर्चे भी वितरित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार मनरेगा में छेड़छाड़ कर मजदूरों के अधिकार को कमजोर कर रही हैं। कांग्रेस पार्टी मजदूरों का शोषण किसी भी कीमत पर नहीं होने देगी। जिसके लिए पूरे उत्तर प्रदेश में पंचायत स्तर पर ये चौपालें लगाई जा रही हैं। इसी बीच पिलखुआ नगर अध्यक्ष रजनीश त्यागी ने 26 जनवरी को पिलखुआ में आयोजित किए जा रहे गणतंत्र दिवस के समारोह की तैयारी को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी से चर्चा की और कार्यक्रम की रूपरेखा बताई। पिलखुआ नगर अध्यक्ष रजनीश त्यागी ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पिलखुआ में गणतंत्र दिवस का समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। इस दौरान एडवोकेट फुरकान कुरैशी, सतेंद्र शर्मा, गौरव गर्ग, विक्की शर्मा, भरतलाल शर्मा, गोपाल भारती, महबूब आदि मौजूद रहे।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010






























