
अंडमान निकोबार द्वीप में काटे जा रहे पेड़ों के विरोध में कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की फ्रीगंज रोड पर स्थित रेलवे पार्क में तथा गढ़ रोड पर अटल पार्क में अंडमान निकोबार दीप समूह में काटे जा रहे लगभग डेढ़ करोड़ पेड़ों को बचाने के लिए जिला और शहर कांग्रेस कमेटी ने संयुक्त रूप से हस्ताक्षर अभियान चलाया जिसमें सैकड़ो लोगों ने हस्ताक्षर करके अपना गुस्सा जाहिर किया। कार्यक्रम में कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया और सरकार के इस कदम की निंदा की।
कार्यक्रम में रघुवीर सिंह एडवोकेट, नरेश भाटी, हर्ष कुमार सिरोही, संजय छाबड़ा, रामलाल आर्य, सचिन गोयल, दिव्यांश चतुर्वेदी, गोपाल भारती, लोकपाल, यशपाल सिंह ढिलोर, जस्सा सिंह, डा. इरशाद सहित दर्जनों कांग्रेसी रहे।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365























