महिला थाने पहुंचे युवती की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर(ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र निवासी एक युवती गुरुवार को महिला थाना पहुंची और एक मामले में तहरीर देकर न्याय दिलाने की मांग की तभी युवती की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह महिला थाने के पास प्रांगण में सड़क पर गिर गई। इसके बाद महिला थाना प्रभारी ने युवती को हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित सीएचसी में भर्ती कराया जहां उसका उपचार चल रहा है।
बताया जा रहा है कि मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा है। एक युवती न्याय की मांग को लेकर महिला थाने पहुंची कि उसकी तबीयत खराब हो गई। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराई गया जहां युवती का उपचार जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
होलसेल दामों पर बच्चों के लिए खरीदें स्कूल बैग व फैंसी स्टेशनरी: 9837477500

























