
संपूर्ण समाधान दिवस से फरियादी निराश लौटे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनवरी 2026 माह के तीसरे शनिवार को जनपद हापुड़ की तीनों तहसीलों हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर तथा धौलाना में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जहां शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से सैकड़ो फरियादी इस उम्मीद के साथ पहुंचे कि उनकी समस्याओं का मौके पर निस्तारण हो जाएगा, परंतु अधिकांश फरियादी निराश लौट गए। तीनों तहसीलों में आई 70 शिकायतों में से 12 शिकायतों का मौके पर निबटारा किया गया।
गढ़मुक्तेश्वर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी अभिषेक पांडे व पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानेन्जय सिंह ने फरियादियों को आश्वासन दिया कि जिन लोगों की शिकायतों का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका है वे निराश न हो। शिकायतों से संबंधित विभागों की पूर्ण गुणवत्ता के साथ जल्दी ही निस्तारित करने के लिए निर्देश दिया है।
हापुड़ तहसील में अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार, उप जिलाधिकारी इला प्रकाश व सीओ वरुण मिश्रा ने फरियादी की शिकायतों को सुना।
धोलाना तहसील में उप जिलाधिकारी नें शिकायतें सुनी।
जनपद हापुड़ की तीनों तहसीलों में 70 शिकायतें आई, जिनमें से 12 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। गढ़मुक्तेश्वर में 30 शिकायतों में से 4 शिकायतों, हापुड़ में 18 शिकायतों में से 3 शिकायतों तथा धौलाना तहसील में 22 शिकायतों में से 05 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।
“द रेमंड शॉप” से खरीदें शादी में “लेने-देने के जोड़े” के स्पेशल गिफ्ट बॉक्स: 9149331926





























