
आदर्श इंटर कॉलेज में कक्षों का हुआ जीर्णोद्धार
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के नली हुसैनपुर में स्थित आदर्श इंटर कॉलेज में शनिवार को विद्यालय की कक्षाओं के जीर्णोद्धार कार्य का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और शिक्षा के महत्व पर जोर दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीचंद शर्मा, विशिष्ट अतिथि हापुड़ के पूर्व चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत तथा पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजीव कुमार रहे।कॉलेज प्रबंधक श्याम सुंदर शर्मा ने सभी अतिथियों का हार्दिक स्वागत किया। क्षेत्र के लोगों ने मुख्य अतिथि श्रीचंद शर्मा, विशिष्ट अतिथि प्रफुल्ल सारस्वत, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजीव कुमार तथा प्रबंधक श्याम सुंदर शर्मा को सम्मानित करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
समारोह को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि शिक्षा समाज का आधार है और इसे सर्वोपरि मानते हुए प्रत्येक व्यक्ति को शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए। जीर्णोद्धार से कक्षाएं अब आधुनिक सुविधाओं से युक्त हो गई हैं, जिससे छात्र-छात्राओं को बेहतर अध्ययन मिलेगा।
इस अवसर पर श्याम सुंदर शर्मा ने कहा कि वह आर्थिक रूप से कमजोर करीब 100 छात्रों की पढ़ाई का खर्चा उठा रहे हैं। वह एक बार फिर मैनेजर के पद पर निर्विरोध चुने गए हैं।
इस अवसर पर नंदकिशोर, शिव कुमार शर्मा, गुलाब शर्मा, कुलदीप भट्टे वाले, राजीव कुमार, देवकीनंदन प्रधानाचार्य मनोज चौधरी, चौधरी अशोक, विजयपाल सिंह, बब्बू मास्टर, बाबूराव, बिट्टू चौधरी, जितेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010


























