जिला जेल निर्माण में 4 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में एक दर्जन के खिलाफ मुकदमा दर्ज










जिला जेल निर्माण में 4 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में एक दर्जन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर पुलिस ने जिला कारागार के निर्माण में धोखाधड़ी के मामले में हापुड़ एसपी के आदेश पर महिला समेत 12 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस का दावा है कि निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि साइट पर गाड़ियां काम आई। ऐसे में फर्जी एंट्री करा कर धोखाधड़ी की गई है।

जिला बरेली के थाना प्रेम नगर के माधोबाड़ी निवासी संदीप झावर नेरिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह फर्म मैसर्स वैगमाइन इंटरप्राईजज में पार्टनर है। फर्म के द्वारा मैसर्स आरपीपी इन्फ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड कंपनी से सबलेट लेकर जनपद में जिला कारागार का निर्माण कार्य किया जा रहा हैं। दस्तावेजों की जांच के दौरान पता चला की साइट पर धोखाधड़ी की जा रही है। अपने पार्टनर जिला बरेली थाना कोतवाली के रामपुर बाग निवासी पंकज गोयल के साथ 3 नवंबर को जिला कारागार की निर्माणाधीन साइट पर पहुंचे। वहां पर आने वाले मैटेरियल की जांच की तो गड़बड़ी मिली।

जांच में कमी पाए जाने पर वहां पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर पता चला कि रेता बजरी और गिट्टी की गाड़ियां साईट पर कम आ रही है और दस्तावेजों में एंट्री फर्जी कराकर और फर्जी काटा पर्ची लगाकर माल दिखाया जा रहा है। सप्लाइयर मैसर्स सनप्रीत सिंह मालिक सनप्रीत सिंह, मैसर्स हरमिंद्र सिंह कांट्रेक्टर मालिक हरमिंद्र सिंह, मैसर्स एमबी इंटरप्राइजेज मालिक बबीता कौर और ट्रांसपोर्टर डीके तेवतिया की मिलीभगत से साइट पर कंपनी के अंकित सिंह, राजा, लोपेंद्र, राम सिंह, अभिषेक, ऋषि और गार्ड रामवीर व अमर सिंह ने मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर चार करोड़ की धोखाधड़ी की है।

एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264









  • Related Posts

    जाने 19 जनवरी का सब्जियों का भाव

    🔊 Listen to this जाने 19 जनवरी का सब्जियों का भाव हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जाने 19 जनवरी का सब्जियों का भाव दिनांक: 19/01/2026 सब्जी               भाव (प्रति किलो) देशी टमाटर  …

    Read more

    हापुड़: यातायात नियमों का उल्लंघन, एक बाइक पर सवार पांच

    🔊 Listen to this हापुड़: यातायात नियमों का उल्लंघन, एक बाइक पर सवार पांच हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में एक बाइक पर सवार पांच लोगों ने यातायात नियमों का खुलेआम…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जाने 19 जनवरी का सब्जियों का भाव

    जाने 19 जनवरी का सब्जियों का भाव

    हापुड़: यातायात नियमों का उल्लंघन, एक बाइक पर सवार पांच

    हापुड़: यातायात नियमों का उल्लंघन, एक बाइक पर सवार पांच

    गढ़मुक्तेश्वर में दो महिलाएं मंदिर से राधारानी व सीताराम विग्रह से शाल ले उड़ी

    गढ़मुक्तेश्वर में दो महिलाएं मंदिर से राधारानी व सीताराम विग्रह से शाल ले उड़ी

    आईआईए द्वारा लखनऊ में “इंडिया फूड एक्सपो” का आयोजन

    आईआईए द्वारा लखनऊ में “इंडिया फूड एक्सपो” का आयोजन

    हापुड़ बार एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ

    हापुड़ बार एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ

    अदालत में तारीख पर हाजिर न होने पर वारंट जारी,पुलिस ने पकड़ा

    अदालत में तारीख पर हाजिर न होने पर वारंट जारी,पुलिस ने पकड़ा
    error: Content is protected !!