हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव में गुस्साए पड़ोसियों ने पुरानी रंजिश के चलते एक पक्ष के खेल रहे एक मासूम बच्चे को बेरहमी से पीटा और उसकी टांग तोड़ दी जिसके बाद पीड़ित पक्ष आरोपियों की शिकायत करने थाने पहुंचा जहां पुलिस से शिकायत करने के बाद भी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। तो पीड़ित ने न्यायालय से न्याय की गुहार लगाई जिसके बाद पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर पांच नामजद आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
आपको बता दें कि पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में गांव के एक व्यक्ति ने बताया कि पीड़ित के पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग उनसे और उनके परिवार से रंजिश मानते हैं। 30 अप्रैल 2024 को पीड़ित पक्ष का छोटा पुत्र रिहान घर के सामने खेल रहा था। आरोपित पक्ष के इरफान, इमरान, गुलज़ार, नदीम व हासिम ने रिहान को खेलने से मना करते हुए डांट लगा दी। इसके बाद आरोपितों ने रिहान को लाठी-डंडे से पीटा। रिहान के रोने की आवाज सुनकर पीड़ित की पत्नी ने पुत्र को बचाया और घर में ले आई। इसके बाद गुस्साए आरोपियों ने घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ कर उसके कपड़े फाड़ दिए और महिला द्वारा विरोध करने पर बेरहमी सें पीटा। जब पीड़ित की पत्नी रिहान को लेकर अस्पताल गई तो चिकित्सकों ने बताया कि उसकी एक टांग टूट गई है। इसके बाद पीड़ित ने न्यायालय से इंसाफ की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
महाराष्ट्र का खास गडोलना, बच्चों का ATM, टॉकिंग बुक और भी बहुत कुछ खरीदें: 9719 606011
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























