हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव मोड़ी कला में रुपए के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे और लात-घुसे चले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शान मोहम्मद, इकराम उर्फ इंशाअल्लाह, अशरफ, हारून, दानिश, जफरुद्दीन, रुकमुद्दीन, साजिद, फैमिदा, मोहम्मद अकसार, अरबाज, आयशा को शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई करते हुए हिरासत में ले लिया है।
आपको बता दें कि थाना हाफिजपुर प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि गांव मोड़ी कला के शान मोहम्मद व इकराम उर्फ इंशाअल्लाह के बीच रूपयों के लेनदेन को लेकर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर लाठी-डंडों व लात-घुसें चलाएं। जिसके बाद मौजूद ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन महिला समेत 13 आरोपितों को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
LIVGUARD का इन्वर्टर, बैटरी व सोलर पैनल लगवाने के लिए संपर्क करें: 6396202244
IIEM Group of Institutions || For Admission Call @ 9837791132


























