
👁 0 views Views
परीक्षा के दौरान नकलची की कॉपी हुई सील
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित एसएसवी पीजी कॉलेज में चल रही परीक्षा में आंतरिक उड़न दस्ते ने एक नकलची को पकड़ लिया जिसकी कॉपी को सील किया गया है। प्राचार्य एसएसवी पीजी कॉलेज प्रोफेसर नवीन चंद्र ने बताया कि पहली पाली में परीक्षा के दौरान एक छात्र को नकल करते हुए पकड़ा गया है। दूसरी पाली की परीक्षा नकल विहीन संपन्न हुई। केंद्र पर नकल नहीं होने दी जाएगी। बता दें कि चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से नामित मॉडल केंद्र एसएसवी पीजी कॉलेज पर मंगलवार को परीक्षा चल रही थी जहां पर एक छात्र को नकल करते पकड़ा गया।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर





























