
बेसिक शिक्षा के वित्त एवं लेखाधिकारी का चार्ज जिला पंचायत के वित्तीय परामर्शदाता को दिया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बेसिक शिक्षा विभाग के वित्त एवं लेखाधिकारी रीता आर्य का चार्ज जिला पंचायत के वित्तीय परामर्शदाता प्रवीण यादव को दिया गया है। 31 मार्च तक उन्होंने लंबित प्रकरणों के निस्तारण का आश्वासन दिया है। इसके बाद एरियर समेत अन्य मांगों के निस्तारण को लेकर बीएसए कार्यालय पर चार दिन से चल रहे शिक्षकों ने अपना धरना स्थगित कर दिया है। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ एरिया संबंधित समस्याओं को लेकर बीएसए कार्यालय में धरना-प्रदर्शन चल रहा था। पिछले चार दिनों से शिक्षक धरने पर डटे थे। आश्वासन मिलने के बाद धरना स्थगित कर दिया गया है। शुक्रवार को बेसिक शिक्षा विभाग की वित्त एवं लेखा अधिकारी का चार्ज जिला पंचायत के वित्त परामर्शदाता को दिया गया जिन्होंने 31 मार्च तक लंबित प्रकरणों के निस्तारण का आश्वासन दिया है।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559





























