
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर पालिका परिषद हापुड़ के वार्ड सं० 6 के अंतर्गत हर्ष विहार में सभासद धर्मदत्त एवं चेयरमैन पुष्पा देवी ने निर्माण कार्य का फीता काटकर उद्घाटन किया।
इस अवसर पर सभासद व स्थानीय लोगो ने ढोल नगाड़ो के साथ फूलमालाएं भेंट कर और मिठाई बाटकर चेयरमैन का जोरदार स्वागत किया।इस दौरान समाज सेवा में रत लोगो को सम्मानित किया गया।

























