हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के छिजारसी टोल प्लाजा के पास बाइक और कार की भिड़ंत होने पर कार सवार दबंगों ने बुजुर्ग बाइक सवार की जमकर पिटाई कर दी। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग हरकत में आया जिसने मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी मोनू यादव पुत्र अमर सिंह यादव निवासी नांगलोई दिल्ली को दबोच लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश मिश्न ने बताया कि वीडियो वायरल होते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई और जांच शुरू कर दी।
सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हुआ। एक बाइक गाड़ी से टकराने पर कार सवार आगबबूला हो उठे और उन्होंने बाइक सवार बुजुर्ग की जमकर पिटाई की जिसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने मोनू को कार समेत टोल के पास से बरामद किया है।




























