👁 0 views Views
हाईवे पर पलटी कार, बाल-बाल बचा चालक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर सोना पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार को एक गाड़ी सड़क हादसे के दौरान पलट गई। इस दौरान चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी पलट गई। राहत की बात यह रही कि चालक इस दौरान बाल-बाल बच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की सहायता से गाड़ी को सीधा कराया और यातायात सुचारु किया।
मिली जानकारी के अनुसार सफेद रंग की एक कार दिल्ली की तरफ से आ रही थी। जैसे ही वह हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर पहुंची तो गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान गाड़ी में सिर्फ चालक मौजूद था जो बाल-बाल बच गया। पुलिस ने गाड़ी को सीधा कराया और जांच शुरू की।






















