
कोर्ट के आदेश पर पशुओं की दबी खाल को खोदकर निकाला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव डूहरी में मंगलवार की शाम दबी खाल को निकालने पर हंगामा हो गया। हालांकि न्यायालय के आदेश पर माल को बाहर निकालने के लिए खोदा गया जिसके बाद कैंटर चालक माल को लेकर चला गया। इस दौरान पुलिस ने हिंदू संगठनों को समझाया।
28 अगस्त की सुबह हिंदू संगठनों को सूचना मिली थी कि छिजारसी टोल प्लाजा से एक कैंटर में पशु की खाल जा रही है जिसके बाद छिजारसी टोल प्लाजा पहुंचकर हिंदू संगठनों ने मौके पर कैंटर को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नमूना लेकर प्रयोगशाला भेज दिया और मुकदमा भी दर्ज कर लिया। इसके बाद मंगलवार की शाम को दबी खाल को एक व्यक्ति निकालने पहुंचा जिसके बाद हिंदू संगठन फिर से पहुंच गए। पुलिस ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर माल खोदकर उसे कैंटर चालक अपने साथ ले गया।
कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601

























