हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : यहां बुलंदशहर रोड पर स्थित सामिया गार्डन के दबंगों ने एक युवक को इतना पीटा कि उसके दांत तोड़ दिए। पुलिस ने बताया कि त्रिलोक पुरम के हबीब मलिक का बेटा अनस कहीं जा रहा था कि उक्त स्थान पर मजीदपुरा के सलमान ने अपने साथियों के साथ अनस पर हमला कर दिया और बुरी तरह मारपीट की। हमलावरों ने अनस के दांत भी तोड़ डाले। पुलिस जांच कर रही है।
























