
दबंगों ने युवक को पीटा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के वनखंडा निवासी राहुल पुत्र विजेंद्र सिंह ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि तीन अक्टूबर को उसके 100 वर्षीय दादा के सिर पर एक व्यक्ति ने अधमरा सांप रखा। दहशत की वजह से उसके दादा की तबीयत खराब हो गई। शरारत करने के बाद भी आरोपी नहीं माना जिसने 4 अक्टूबर को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके दादा को पिलाने की कोशिश की। राहुल का आरोप है कि जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीटाई की। लाठी डंडे लेकर उसके सिर पर वार किया जिससे वह घायल हो गया। राहुल का कहना है कि उसने चार अक्टूबर को थाने में तहरीर दी है जिसकी मांग है कि पुलिस मामले में कार्रवाई करें।
मैक्स हॉस्पिटल के पूर्व चिकित्सक डॉ. अभिषेक शर्मा (E.N.T.) अब हापुड़ में: 9927827214





























