
8 करोड़ में खरीदे गए भवन को जमींदोज किया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मेरठ तिराहा से चंद कदमों की दूरी पर स्थित एक भवन को तेजी के साथ जमींदोज किया जा रहा है। भवन में बनी दुकानों को पैसा देकर पहले खाली कराया गया और 8 करोड रुपए में खरीदा गया। इस सौदे में ब्लैक मनी का प्रयोग किया गया जो हवाला के जरिए स्थानांतरित की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मेरठ रोड पर डॉक्टर अनुराग सिंघल क्लीनिक के निकट एक भवन को 8 करोड रुपए में खरीदा गया है अब भवन को जमींदोज किया जा रहा है। भवन को जमींदोज करने में दिन-रात मजदूर लगे हैं। भवन में बनी दुकानों में कार्यरत दुकानदारों को पैसा देकर पहले खाली कराया गया और फिर भवन की तुड़ाई शुरू की गई है। भवन के मलबे को ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की मदद से हाथों-हाथ उठाया जा रहा है। ताकि यातायात में कोई व्यवधान पैदा न हो।
सूत्र बताते हैं कि मौजूदा भवन को जमींदोज करके उसे स्थान पर एक बिजनेस कांम्पलेक्स बनाने की योजना है और काम्पलैक्स में निर्मित दुकानों को बेचकर 10 करोड रुपए कमाने का लक्ष्य तय किया गया है।
99 स्टोर हापुड़ सदर बाज़ार से खरीदें सारा सामान 99/- रूपए में: 8191820867

























