
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की शाम कुचेसर चौपला फ्लाइओवर के पास शकरपुर को जाने वाले मार्ग के पास बाइक और स्कूटी टक्कर हो गई। बाइक पर बंटी पुत्र रूपचंद, नेहा पत्नी बंटी और शालू पुत्री रूपचंद व एक 9 माह की बच्ची मानसी निवासी बुकलाना थाना सिम्भावली सवार थे जो सामने से आई स्कूटी से टकरा गए जिसमें बच्ची मानसी की हालत गंभीर है जिसे देवनानंदनी मे भर्ती कराया गया है।
स्कूटी पर तीन युवतियां निशा पुत्री सुभाष उम्र करीब 18 वर्ष निवासी गंदु नगला थाना सिम्भावली, कंचन पुत्री अनिल उम्र करीब 20 वर्ष निवासी ग्राम रझेड़ा और शिवानी पुत्री मुकेश उम्र करीब 21 वर्ष निवासी मवाना रोड नगली आजमाबाद मेरठ सवार थी। सभी स्कूटी सवार युवतियां मामूली रूप से घायल हुई है। सभी को बाबूगढ़ पुलिस ने सिखेड़ा सीएचसी में भर्ती कराया है जबकि गंभीर हालत को देखते हुए बच्ची मानसी को हापुड देवनंदनी अस्पताल में भर्ती कराया है।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788

























