हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के गांव निजामपुर में पूठा रोड पर स्थित आम के बाग में शनिवार को एक युवक का पेड़ से लटका शव मिला था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और मृतक की पहचान गाजियाबाद के सदरपुर निवासी राहुल के रूप में की। बताया जा रहा है कि राहुल आनंद विहार कॉलोनी के ई ब्लॉक में रहता था जो कि मूल रूप से गाजियाबाद के सदरपुर का रहने वाला था। मृतक राहुल अपनी पत्नी और पुत्र के साथ आनंद विहार में रहता था। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। बताते चलें कि राहुल एक स्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। मामले की जांच जारी है।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























