सावन पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):सावन माह की पूर्णिमा पर बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं ने बृजघाट गंगा तट पर सोमवार को डूबकी लगा कर अपनी अटूट आस्था का परिचय दिया।रविवार की शाम से ही श्रद्धालुओं का पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा व राजस्थान से बृजघाट पहुंचना शुरु हो गया और पूर्णिमा के आगमन के साथ ही श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान किया और मां गंगा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद वस्त्र, फल, मिठाई आदि का दान दिया और गरीबों को भोजन कराया। मान्यता है कि सावन की पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान कर दान करने से पुण्य का लाभ मिलता है।
Coaching के लिए कॉल करें: 7351945695 || Shriyanshi Study Point

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























