हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : आजादी के अमृत महोत्सव पर रक्षाबंधन पर्व पर गुरुवार को भाजपाइयों ने जनपद हापुड़ में महापुरुषों की प्रतिमाओं व प्रतिमा स्थलों पर सफाई अभियान शुरु किया।
हापुड़ के रेलवे स्टेशन के पास तिराहे पर स्थापित भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व.लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर गिने-चुने भाजपाई पहुंचे औऱ प्रतिमा को पानी से धोया तथा प्रतिमा स्थल पर सफाई की। बेहतर होता कि प्रतिमा के आधार स्तम्भ को भाजपाई तिरंगा रंग में पेंट करा देते, जो बदरंग दिखाई पड़ रहा है।
HERO: आधार कार्ड लाएं बाइक घर ले जाएं OFFER: 9289923209*
























