
नाराज होकर घर से निकले किशोर को टीटीई की तत्परता ने परिजनों से मिलाया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): एक टीटीई की मुस्तैदी से नाराज बालक को उसके परिजनों से मिलाया। दरअसल 13 साल का एक बालक बुधवार को नई दिल्ली से कोटद्वार जाने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस में बैठकर जा रहा था। जब टीटीई दुर्ग विजय यादव मौके पर पहुंचे और बच्चे से जानकारी की तो बच्चा सहमा हुआ दिखाई दिया। ऐसे में टीटीई ने बच्चे से प्यार से पूछा तो उसने बताया कि वह संभल जिले के मोहल्ला हल्लू सराय का रहने वाला है जो प्रयागराज के हॉस्टल में रहता था। फिलहाल संभल आया था। घर से नाराज होकर वह बिना बताए दिल्ली आ गया और दिल्ली से ट्रेन में सवार हो गया। ऐसे में टीटीई ने सतर्कता दिखाई और अधिकारियों को मामले से अवगत कराया। हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंचने पर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंच गए। इसी बीच बालक के पिता भी पहुंचे जिन्होंने टीम का आभार जताया।
महत्वपूर्ण सूचना – व्यावसायिक वाहन मालिकों हेतु
उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार सभी परमिटधारी व्यावसायिक वाहनों में VLTD (Vehicle Location Tracking Device) एवं पैनिक बटन लगवाना अनिवार्य है।
यदि आपके वाहन में अभी तक VLTD स्थापित नहीं है, तो शीघ्र संपर्क कर सरकार द्वारा अनुमोदित VLTD डिवाइस लगवाएं।
Trackcop Security Solutions
अमन सिंघल
📞 8126293996, 8979003261
📍 भगवती गंज, हापुड़
























