लोगों को टक्कर मारने वाला आक्रमक सांड बेहोश कर पकड़ा गया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव लुखराणा में एक आवारा सांड पिछले कई दिनों से राहगीरों का पीछा कर उन पर हमला कर रहा था जिससे लोग घायल हो रहे थे। ग्राम प्रधान जय भगवान ने पशु चिकित्सालय केंद्र नूरपुर भमेड़ा के डॉक्टर निर्मल सिंह की मदद से आक्रामक सांड को पकड़ लिया। कड़ी मशक्कत के बाद सांड को बेहोश कर काबू किया गया। इसके पश्चात सांड को भटेल की गौशाला में भिजवा दिया गया है।
सांड पिछले कई दिनों से लोगों को टक्कर मार रहा था जिसकी वजह से लोग चोटिल हो रहे थे। ऐसे में चिकित्सक ने सांड को इंजेक्शन लगाकर बेहोश किया और कड़ी मशक्कत के बाद उसे गौशाला भेजा गया है।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर

























